झाबुआ 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय को तिरंगा की थीम पर तिरंगे झंडों, गुब्बारों और रंगोली से सुसज्जित किया गया। विद्यालय के संचालक द्वय डॉ. लोकेश दवे, डॉ. चारुलता दवे व प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये के द्वारा झंडा फहराया गया। ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के छात्रों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।
इसके पश्चात भारत माता की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण व दीपप्रज्ज्वलन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात विद्यालय के संचालक डॉ. लोकेश दवे , डायरेक्टर डॉ. चारुलता दवे और प्राचार्य डॉ. लिमये का शिक्षिका पूजा सोनी, जानवी प्रजापति और पिंकी चौहान द्वारा तिलक लगाकर और हस्त निर्मित मोमेंटो देकर स्वागत किया। छात्र मितांश पोरवाल, अथर्व शर्मा और भक्ति कटारिया ने अंग्रेजी भाषा में डिंपल चौहान ने संस्कृत भाषा में और निकुंज नायक ने हिंदी भाषा में भाषण द्वारा अपने विचार व्यक्त किए। छात्रा तनीषा कटारिया और अवधि गौर ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। डॉ .चारूलता दवे ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 100 वर्षों की गुलामी के बाद हमारा भारत देश आजाद हुआ है और आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम आजाद भारत का जन्म दिवस मनाते हैं। उन्होंने छात्रों से अच्छे से पढ़ाई करने और अपने घर, विद्यालय में स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और कहा कि आगे भी सफलता के लिए इसी तरह प्रयास करते रहे। उन्होंने छात्रों से कहा कि विद्यालय द्वारा हम आपको सभी सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे और मैं चाहता हूं कि सभी छात्र अच्छे से पढ़ाई करें और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करें और विद्यालय का नाम रोशन करें। विद्यालय के प्राचार्य डॉ.लिमये ने छात्रों से कहा कि हमें अपनी माता और भारत माता की प्रति आदर भाव रखना चाहिए कभी भी उसका अपमान नहीं करना चाहिए । विद्यालय जीवन में आगे बढ़ने की पहली सीढ़ी है। जो भी कार्य करें अपना मन और दिल लगाकर करें ।
इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र रचित गोयल ने केसियो वाद्य द्वारा ‘ राष्ट्रगान’ और ‘ ओ देश मेरे’ गीत की शानदार प्रस्तुति दी। शिक्षिका मालिनी त्रिवेदी के निर्देशन में कक्षा पहली के नन्हे मुन्ने छात्रों ने ‘ जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया’ कक्षा चौथी के छात्रों ने ‘ तेरी मिट्टी में मिल जावाँ’ कक्षा पांचवीं के छात्रों ने ‘भारत की बेटी’ और कक्षा नवीं के छात्रों ने ‘वंदे मातरम’जैसे देशभक्त गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। संगीत शिक्षक आकाश बारेशा के निर्देशन में छात्रों ने देश भक्ति समूह- गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। संस्था के प्री प्राइमरी सेक्शन में नन्हे- मुन्ने छात्रों ने भी देशभक्ति का पर्व धूमधाम से मनाया। कक्षा प्री नर्सरी से यूकेजी तक के सभी छात्रों ने रंगारंग व मनमोहक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी।
नन्हे- मुन्ने छात्र अलग-अलग राज्यों की वेशभूषाधारण कर आए थे। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा, भांगड़ा, घूमर, लावणी, रूफ, नाटी, मोहिनीअट्टम जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी जो भारत की विविधता में एकता की सच्ची तस्वीर पेश कर रही थी। ukg के बच्चों ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन छात्र नव्य राठौर और देवांशी परमार ने किया। आभार छात्रा शिवानी गुंडिया ने व्यक्त किया। अंत में छात्रों और समस्त स्टाफ में मिठाई वितरित की गई और कार्यक्रम का समापन किया गया।
What's Hot
झाबुआ अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में “अनेकता में एकता” की थीम पर मनाया गया आजादी का पावन पर्व
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology