जोबट। विधानसभा क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में कुल 39 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन भवनों का निर्माण लगभग 4 करोड़ 37 लाख 58 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से क्षेत्र के कई ग्रामों एवं फलियों में आंगनवाड़ी भवनों की कमी के कारण केंद्र असुविधाजनक परिस्थितियों में संचालित हो रहे थे। अब नवीन भवन बनने से बच्चों को सुरक्षित वातावरण में पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को भी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिलेगा। इस स्वीकृति पर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए समय-समय पर प्रस्ताव भेजे गए थे, जिनकी स्वीकृति मिलने से यह कार्य संभव हो पाया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और उनकी प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। इस निर्णय से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे गांवों में पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और बेहतर होगा।
Previous Articleझाबुआ भारतीय स्त्री शक्ति संगठन ने किया हलधर नारी संगम का आयोजन
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

