झाबुआ JSG संगिनी प्राइड द्वारा मां शक्ति के महापर्व नवरात्रि पर एक बहुत ही शानदार गरबा का भव्य आयोजन झाबुआ के के जाने-माने गार्डन अंबा पैलेस पर किया गया जिसमें विशेष अतिथि के रूप मे अंबा पैलेस संचालिका श्रीमती भारती राठौर, जेएसजी इंदौर रीजन जॉन कोऑर्डिनेटर सुनीता जी बाबेल और जेएसजी इंदौर रीजन कल्चरल हेड श्रुति जी सकलेचा रहे ।
कार्यक्रम की शुरुआत में मां शक्ति नवदुर्गा की आरती ,दीपक की रोशनी में हुई संगिनी ग्रुप द्वारा एंट्री पैसेज रखे गए थे जिसमें झाबुआ की 250 सेअधिक महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर गरबा का बहुत आनंद उठाया । सुंदर लाइट डेकोरेशन ,एक से एक गरबा सॉन्ग, और सेल्फी कॉर्नर ने सबका मन मोह लिया
ग्रुप द्वारा 12 लकी ड्रा निकाले गए ।साथ ही ही अलग-अलग कैटेगरी में विनर चुने गए जिसमें “गरबा रॉकस्टार”एकता सोनी, “चनिया चोलीक्वीन”मेघा बांगड़, “एनर्जी बोम”नंदिनी सोनी, क्वीन ऑफ़ एलीगैसं सलोनी जैन और “गरबा नाइट ग्लैमस्टार”सलोनी कोठारी चुने गए सभी विनर्स को ग्रुप द्वारा गिफ्ट हैंपर हमारे विशेष अतिथि द्वारा दिए गए। सभी महिलाओं द्वारा गरबा के इस आयोजन की बहुत प्रशंसा की गई कार्यक्रम में ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष श्रुति सकलेचा , ग्रुप अध्यक्ष हंसा कोठारी, सचिव खुशी रांका, उपाध्यक्ष नैना मेहता, कोषाध्यक्ष सुहानी बाबेल, कार्यकारिणी सदस्य मोनिका कोठारी, सोनम जैन शीतल कटकानी, आदि ने मिलकर आयोजन को एक नया रूप दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुहानी बाबेल द्वारा किया गया ।नवरात्रि के पर्व को ध्यान में रखते हुए फरियाली स्वल्पाहार का सभी ने लुफ्त उठाया।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology