चंद्रशेखर आजाद नगर/ग्राम अमनकुवा के झोतराडा स्थित महादेव मंदिर गुफा एवं मैला ग्राउंड तक पहुंचने वाला मार्ग अतिवृष्टि के कारण जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी आमानकुआ से अभय सिंह,ग्रामीणजनों एव मंडल समिति के भक्तों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक सेना महेश पटेल को दी गई। सूचना मिलते ही महेश पटेल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जेसीबी एवं ट्रैक्टरों के माध्यम से मार्ग को पुनः मिट्टी, मुरम एवं गिट्टी डालकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में जो भी खर्च आएगा, वह स्वयं वहन करेंगे। साथ ही महाशिवरात्रि के महापर्व पर मंदिर में लगने वाले मेले के अवसर पर 1 क्विंटल 5 किलो नुकती महाप्रसादी एक दिन पूर्व भिजवाने तथा स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं में वितरण करने की घोषणा भी की। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर झोतराडा स्थित महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दूर-दूर से आने वाले भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मार्ग का सुगम एवं सुरक्षित होना अत्यंत आवश्यक था। पूर्व में सड़क खराब होने के कारण विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता से प्रारंभ कराया गया है, ताकि मेले में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सडक के दो हिस्सों पर कार्य किया जा रहा है—एक सेजावाड़ा से आने वाली कच्ची सड़क तथा दूसरा भाभरा मुख्य मार्ग से मंदिर तक पहुंचने वाला मार्ग। दोनों मार्गों को न केवल दुरुस्त किया जा रहा है बल्कि चौड़ीकरण भी किया जा रहा है, जिससे मेले में आने-जाने वाले वाहनों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। निर्माण कार्य के दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लईक मोहम्मद शेख एवं मंडल अध्यक्ष अभयसिंह वाखला स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों व मंदिर समिति के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने त्वरित पहल के लिए महेश पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। महाशिवरात्रि से पूर्व प्रारंभ हुआ यह निर्माण कार्य क्षेत्र में उत्साह का विषय बना हुआ है और श्रद्धालुओं को इस वर्ष सुगम एवं सुरक्षित यात्रा की उम्मीद है।
What's Hot
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक सेना महेश पटेल के सहयोग से महाशिवरात्रि से पहले झोतराडा महादेव मंदिर मार्ग का होगा पुनर्निर्माण, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत सेजावाड़ा एवं भाभरा मार्ग से मैला ग्राउंड तक पहुँच आसान बनाने के लिए युद्धस्तर पर शुरू हुआ कार्य
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

