आलीराजपुर जिले के बोरखड़ स्थित पटेल पब्लिक स्कूल में आज एक विशाल मेगा निःशुल्क सर्व रोग निदान एवं दवाई वितरण हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय वेस्ता पटेल जी की स्मृति में आयोजित हुआ, जिसका सौजन्य आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश पटेल एवं जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल , दिलीप पटेल के किया गया !! शिविर में धीरज हॉस्पिटल, वडोदरा (गुजरात) की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। धीरज हॉस्पिटल के डॉ. शिवराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 1000 से अधिक मरीजों की ओपीडी पर्चियाँ बनाई गईं। सभी मरीजों का निःशुल्क चेकअप किया गया, जिसमें ईसीजी, शुगर जाँच, पीएफटी (फेफड़ों की जाँच), सुनने की क्षमता जाँच सहित कई महत्वपूर्ण जाँचें की गईं। जाँच के बाद मरीजों को मुफ्त टेबलेट सहित आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, दंत रोग, नाक-कान-गला (ENT), न्यूरोलॉजी, हृदय रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, त्वचा रोग, मानसिक रोग, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी सहित अनेक विशेषज्ञ सेवाएँ उपलब्ध रहीं। इस अवसर पर महेश पटेल ने कहा कि उनके परिवार द्वारा हर वर्ष स्वर्गीय वेस्ता पटेल जी की स्मृति में इस प्रकार का स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई है, उन्हें धीरज हॉस्पिटल भेजकर बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी। विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे शिविरमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति में यह स्वास्थ्य शिविर अत्यंत सफल रहा और पूरे क्षेत्र में इसकी सराहना की जा रही है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

