पंचमढ़ी राहुल गांधी के सानिध्य में आयोजित पंचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में झाबुआ जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्हें राहुल गांधी जी से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। बैठक के दौरान रांका ने झाबुआ जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। विशेष रूप से SIR प्रक्रिया, जिले में हो रहे पलायन, और शैक्षणिक पिछड़ेपन पर उन्होंने गंभीरता से बात रखी। प्रकाश रांका ने राहुल गांधी जी के समक्ष यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया कि झाबुआ जिला मध्यप्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में शामिल है, यहाँ के अधिकांश ग्रामीण शिक्षा से वंचित हैं तथा हर साल बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में पलायन कर जाते हैं। इसका सीधा असर SIR प्रक्रिया पर पड़ेगा। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्ष रांका की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। रांका ने बताया कि राहुल गांधी जी से प्राप्त मार्गदर्शन झाबुआ जिले में संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा झाबुआ जैसे आदिवासी अंचलों में विकास तभी संभव है जब शिक्षा, रोजगार और प्रवासन जैसे मुद्दों को प्राथमिकता मिले। राहुल गांधी जी का विज़न हमारे लिए दिशा-स्रोत है। झाबुआ की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए जिलाध्यक्ष रांका ने यह भी आग्रह किया कि केंद्र और राज्य सरकारें इस क्षेत्र में विशेष विकास योजना लागू करें ताकि पलायन रोका जा सके और SIR प्रक्रिया प्रभावी ढंग से सम्पन्न हो। पंचमढ़ी शिविर में राहुल गांधी जी के साथ हुई यह विस्तृत चर्चा न केवल झाबुआ जिले के लिए, बल्कि पूरे आदिवासी अंचल के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका के इस सक्रिय नेतृत्व की सराहना की है और कहा कि उनके प्रयासों से जिले की आवाज अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

