मेघनगर l मेघनगर में आगामी भगोरियाँ पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है l सीएमओ मेघनगर ने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार नगरीय प्रशासन पुलिस और राजस्व विभाग सुरक्षा के पूरे इंतजाम देखने में लगा है l मेघनगर के सीएमओ राहुल सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों झाबुआ में झूला गिरने की घटना को देखते हुए इस बार मेघनगर में प्रशासन झूलों को लेकर सख्त रहेगा नगर परिषद सीएमओ ने बताया कि हाट बाजार यथावत लगेगा लेकिन सुबह 10:00 बजे के बाद बसों का प्रवेश बस स्टैंड पर नहीं होगा वही थांदला जाने वाले यात्रियों के लिए साँई चौराहा और झाबुआ मार्ग के लिए अस्पताल चौराहा पर व्यवस्था रहेगी मंडी ग्राउंड में केवल उन्ही झूलों को अनुमति दी जाएगी जिनके पास लोक निर्माण विभाग का फिटनेस प्रमाण पत्र और वैध अनुमति होगी अब तक 14 झूलो को एनओसी जारी की गई है l पूरे नगर में ड्रोन कैमरा और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी रहेगी छाँव के लिए भी टेंट लगाए जा रहे हैं मंडी प्रांगण में सफाई और समतलीकरण कार्य जारी है मेला समिति के साथ बाहर से पुलिस बल भी तैनात रहेगा l
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

