मेघनगर मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया l इस अवसर पर आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य और प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश जैन जैकी जैन सीमा जैन नीता जैन जैन परिवार एवं मंदिर के पुजारी दिलीपदास जी महाराज द्वारा मंत्र उपचार के साथ मंदिर में विराजित श्रीराम भक्त हनुमान जी की जीवंत प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर हनुमान जी को छप्पन भोग लगाया गया l प्रातः 11:30 पर मंदिर के महंत दिलीपदास जी महाराज और समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन द्वारा हनुमाजी की महाआरती की गयी और कन्या भोजन कराया गया तथा ब्राह्मण भोजन के साथ महाभंडारे की शुरुआत की गई जो देर शाम तक चलता रहा भंडारे में आस-पास के इस अवसर पर ग्रामीण और नगरीय अंचलों के भक्तों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया । महाआरती के पूर्व श्रीगणेश महिला मंडल द्वारा भजन संध्या में विशेष भजन छम छम नाचे वीर हनुमाना मेरे झोंपड़ी के भाग आज खुल जाएँगे राम आएँगे गुरु मेरी पूजा गुरु मेरा पार ब्रह्म जैसे भजन की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेश जैन एवं जैकी जैन ने बताया गुरुपूर्णिमा की तैयारी पिछले दो दिनों से चल रही थी जिसमें वह सुंदर विद्युत सज्जा की गई थी तथा मंदिरों को फूलों से सजाया गया था गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान गुजरात से भी भक्तों ने भी कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया….
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology