मेघनगर l प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर नवरात्रि का पहला दिन क्षेत्र की ग्रामीण बेटियों के नाम रहा….पहले ही दिन क्षेत्र गाँवो के 18 दलों की 300 ग्रामीण बेटियों ने एक साथ किया गरबा…. फुटतालाब में भक्ति की गौरवशाली परंपरा का प्रारंभ उत्साह और माँ की पवित्र स्थापना के साथ हुआ l आयोजन में सबसे पहले श्रीगणेश वंदना श्रीरामभक्त हनुमान जी और माँ की महाआरती की गयी l वही श्रीमती सीमा सुरेश जैन और परिवार के सदस्यों ने कन्या और कलश पूजन कर आयोजन की प्रारंभिक पवित्र प्रक्रिया को पूर्ण किया l इसके पश्चात प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर में गरबो का प्रारंभ हुआ l पहले दिन ही बडी संख्या में लोग मंदिर दर्शन और गरबो को देखने पहुँचे l आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन , मंदिर के महंत श्री दिलीप दास जी श्रीराम दास जी त्यागी टाट वाले बाबा और जैकी जैन रिनिश जैन ने बताया की आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियाँ की जा रही थी l पंडाल और पूरे प्रांगण की सजावट का काम भी श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए किया गया है l श्री जैन ने विशेष रूप से ग्रामीणों से आयोजन में आने के साथ माँ की महाआरती और पूजन के पवित्र क्रम में भी भाग लेने का आग्रह किया हैँ l पहले दिन दिल्ली गुजरात के बडौदा अहमदाबाद इंदौर के कलाकारो व प्रसिद्ध गरबा गायक कविता श्रीवास्तव ने गरबो की आकर्षक की प्रस्तुतियाँ दी l पारंपरिक गरबो के गायन से पंडाल भक्तिमय और आस्था से सजा हुआ दिखाई दिया l गरबो की पांरपरिक वेशभूषा के साथ गरबो के माध्यम से माँ की स्तुति करती युवतियाँ आस्था से ओतप्रोत दिखाई दी l समिति के राजेश रिंकू जैन ने जिले वासियों से आयोजन में आकर भक्ति के इस पावन पर्व में भाग लेने की अपील की हैँ….आयोजन को लेकर इस बार युवाओ में विशेष उत्साह देखा जा रहा है l दूर दराज के गाँवो से भी युवा गरबो की आकर्षक वेश भूषा में गरबो में पहुँच रहे हैँ….
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

