मेघनगर-थाना मेघनगर पुलिस ने 17 फरवरी की दरम्यानी रात को ब्लॉक ऑफिस चोरहा पर स्थित नीलेश भानपुरिया की दुकान का शटर तोड़कर वहां चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कालिया पिता मांगलिया वसुनिया उम्र 20 वर्ष , प्रेम पिता रतन वसुनिया उम्र 20 वर्ष एवं एक नाबालिक आरोपी सहित कुल 3 बदमाशो निवासी शीतला माता फलिया मेघनगर के रूप में हुई है। विगत दिनों 18 फरवरी को निलेश पिता जमनालाल भनपुरिया निवासी दशहरा मैदान मेघनगर ने मेघनगर पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मेघनगर ब्लॉक ऑफिस चौराहे पर कोल्डड्रिंक जयदीप एजेंसी दुकान है। रात्रि में वह दुकान बंद कर घर आ गए थे. जब सुबह आए तो वहा का शटर टूटा हुआ था. दुकान के अंदर गले में रखे हुए लगभग 4 से 5 हजार रुपये ओर एक हरे रंग के बैग में रखी हुई स्टेट बैंक पासबुक एवं कुछ महत्वपूर्ण डोकयोमेन्ट की छाया प्रति फोटोकॉपी गायब थी जिसे चोर चुरा कर ले गए। मेघनगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल गुर्जर के निर्देश व थांदला एसडीओपी राजेश सिह , मेघनगर थाना प्रभारी दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी. तभी पुलिस को साइबर सेल के माध्यम से चौंकाने वाली बात पता चली उक्त चोर बड़े शातिर तरीके से 17 फरवरी की रात्रि 11 बजे अहमदाबाद मजदूरी के काम से साबरमती ट्रेन से रात को 11 बजे मेघनगर आये एवं रात को ही चोरी को अंजाम देकर सुबह 4 ट्रेन में बैठकर अहमदाबाद फरार हो गए ताकि किसी को शक न हो .इन तीनो बदमाश के बारे में पुलिस लगातार मुखबिरों ओर अन्य सूचना तंत्र के साथ साइबर क्राइम की मदद से इन्हें रोज ट्रेस करती रही. सही मौका वक्त लगता ही तीनों बदमाशों को पुलिस में 15 मार्च को मेघनगर शीतला माता फलियां उनके निवास स्थान से अलसुबह धर-दबौचा। पुलिस ने 3 आरोपियों को माननीय थांदला न्यायालय में पेश किया। जहां थांदला कोर्ट में अपराध क्रमांक 50/ 26 धारा में भारतीय दंड संहिता की धारा 305(A) चोरी की नीयत से घर में घुसना, 331( 4 )घर या दुकान में सेंध मारी कर चोरी करना एवं 25 (बी) आर्म्स एक्ट धारदार हथियार रखना विभिन्न धाराओं में गंभीर अपराध देखते हुए कोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत खारिज कल जिला झाबुआ जेल भेज दिया। पुलिस बदमाशों से चोरी किए गए समान एवं शेष बची राशि को भी उक्त चोरों से बरामद कर लिया है. बदमाशों को राउंड ऑफ करने में मेघनगर थान टीम में थाना प्रभारी मेघनगर दिनेश शर्मा,हेड कांस्टेबल संतोष चौहान,आरक्षक अमित, आरक्षक अभिषेक यादव, आरक्षक सूचना संकलन आशीष भूरा, आरक्षक अर्जुन कटारा, आरक्षण राकेश उइके, आरक्षक प्रेम बामनिया, सहित झाबुआ साइबर का विशेष योगदान रहा।
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

