आलीराजपुर। पिछले दिनों बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का आलीराजपुर आगमन हुआ था। इस दौरान नगर की पटेल पब्लिक स्कुल परिसर में पधारे धर्मगुरु ने स्कुल के विकास हेतु 20 लाख की सहयोग राशि प्रदान करने का वचन दिया दिया था। धर्मगुरु की प्रेरणा ओर भावना अनुसार शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में उल्लेखनीय पहल करते हुए नगर के बोहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब द्वारा प्रदान किया गया ₹20 लाख का चेक पटेल पब्लिक स्कूल पहुंचकर स्कुल के डायरेक्टर दम्पत्ति मप्र आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक एवं नपा अध्यक्ष सेना पटेल को सौंपा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बोहरा समाज के प्रतिनिधिं मंडल का गरिमामय स्वागत किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। धर्मगुरु द्वारा विद्यालय को दी गई यह सहायता राशि अपने आप में शिक्षा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता, सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है। इस आर्थिक सहयोग का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, आधुनिक संसाधनों का विस्तार करना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से उनके भविष्य को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने धर्मगुरु सैयदना साहब का संदेश भी साझा किया, जिसमें शिक्षा को समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पटेल दंपति ने भाऊक शब्दों में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शैक्षणिक संस्थान को यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक गहरी संवेदनशीलता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य ओर उत्थान के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सैयदना साहब की प्रेरणा से मिला यह आर्थिक योगदान विद्यालय के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उल्लेखनीय हे कि पटेल पब्लिक स्कूल संस्थान शुरू से गरीब जरूरत मंद स्कूली बच्चोँ की मदद करता आ रहा है,सेय्य्दना साहब की भावना अनुसार इस राशि से भी ओर बेहतर तरिके से गरीब जरूरतमंद स्कूली बच्चों की मदद करेगा साथ ही
विद्यालय में आधुनिक कक्षाओं का विकास, शिक्षण संसाधनों का विस्तार, पुस्तकालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने बोहरा समाज की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार का सहयोग न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता है, बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इसे सामाजिक एकता, सहयोग और जनहित की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों में इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने भी इस सहयोग के लिए बोहरा समाज एवं धर्मगुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज व देश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।
अंत में पटेल दंपति ने पुनः सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एवं बोहरा समाज का हृदय से धन्यवाद ओर आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सशक्त और उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।पटेल दम्पत्ति ने वर्षो बाद आलीराजपुर, आम्बुआ, बरझर,जोबट, नानपुर पधारे धर्मगुरु के आगमन पर उनका आत्मीय आभार प्रकट किया।
आलीराजपुर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की प्रेरणा से शिक्षा को बड़ा संबल….बोहरा समाज ने पटेल पब्लिक स्कूल को ₹20 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा….
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

