मेघनगर। नगर में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर मंगलवार को व्यापारियों एवं नगरवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सकल व्यापारी संघ के आह्वान पर प्रातः 11 बजे स्थानीय आजाद चौक पर बड़ी संख्या में व्यापारी और नागरिक एकत्रित हुए तथा रैली के रूप में पुलिस थाना पहुंचे।
जहां एसडीओपी राजेश सुल्या को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नगर में हुई चोरी की घटनाओं के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, नगर में पुलिस बल बढ़ाने तथा मुख्य मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों एवं आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, समाजसेवी विनोद बाफना पत्रकार विमल जैन, CAIT अध्यक्ष राकेश लोढ़ा,लोकेश झामर, अनूप भंडारी, रजत कावड़िया, अशोक छाजेड़, राहुल लोढ़ा, सुरेंद्र कटारिया, राजेंद्र लूणावत, अनिल ललवानी, गौरव भंडारी, तापेश पगारिया, पंकज परिहार, प्रांजल शर्मा, अंकुर पोरवाल, राहुल वागरेचा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | |||||
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

