झाबुआ। अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में “पेरेंट्स टॉक ” का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप चोपड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरम्भ संस्थापक डॉ लोकेश दवे द्वारा डॉ. चोपड़ा का तिलक एवं हस्तनिर्मित गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सहित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. संदीप चोपड़ा ने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए बताया कि ऋतु परिवर्तन के साथ कई सामान्य बीमारियां फैलती हैं, इसलिए सावधानी रखना आवश्यक है। उन्होंने बरसात के मौसम में बच्चों को गीले होने से बचाने, बाहर का खाना न खाने और फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पीने की सलाह दी। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए ऑडोमॉस लगाने और पूरी बाजू के कपड़े पहनने की भी सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बच्चे बारिश में भीग जाएं तो तुरंत तौलिए से शरीर को पोंछ लेना चाहिए।।अंकुरम इंटरनेशनल संस्थापक डॉ दवे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “पहला सुख निरोगी काया” होता है, इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हर मौसम का आनंद लेना चाहिए, लेकिन जरूरी सावधानियां भी बरतनी चाहिए।।कार्यक्रम का संचालन प्रीति शर्मा द्वारा किया गया। अंत में अंकुरम इंटरनेशनल प्रिंसिपल डॉ रितेश लिमये ने “Say No to Plastic” का संदेश देते हुए कपड़े का बैग भेंट कर अतिथि का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला साबित हुआ।
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

