झाबुआ l भीली भाषा कार्यशाला बुनियादी हाई स्कुल झाबुआ में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला झाबुआ श्रीमती सुप्रिया बिसेन द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। हिन्दी भाषा का भीली भाषा में अनुवाद तथा AI Tools का परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। जो कि MOTA (जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, आईआईटी दिल्ली) के निर्देशन में जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्था (TRI) भोपाल के दिशा निर्देशों के अनुरूप यह भीली भाषा AI Tools का कार्य किया जा रहा है। AI Tools का बीटा वर्जन लॉन्च हो चुका है। इस AI Tools आदिवानी एप के द्वारा वर्तमान में 80 प्रतिशत अनुवाद सही किया जा रहा है तथा MOTA के अनुसार 100 प्रतिशत शुद्ध अनुवाद हो इस हेतू स्थानीय भीली एक्सपर्ट टीम अनुवाद में आ रही त्रुटि को सही करने में अपना अमुल्य योगदान दे रही है और उस फाइल को आईआईटी दिल्ली को भेजा जाता है जिसे AI Tools में रन करवाया जाता है। इस प्रकार अनुवाद त्रुटि में सुधार का कार्य बीते 1 साल से चल रहा है। आदिवानी एप को कोई भी व्यक्ति प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अनुवाद कर सकता है और अपने सुझाव भी दे सकता है। जिसकी जानकारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला झाबुआ श्रीमती सुप्रिया बिसेन द्वारा ली गई और इस कार्य के प्रति गम्भीरता दिखाते हुए उन्होंने इस कार्य के बारे में जाना और कार्य की प्रगति पर प्रशंसा व्यक्त की तथा भीली एक्सपर्ट टीम के कार्य की सराहना की तथा विद्यालय परिसर में पौधा रोपण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान आईआईटी इन्दौर की टीम से प्रोफेसर किरण बाला के नेतृतव में PhD Scholars की टीम व बुनियादी शा. कन्या हाई स्कूल झाबुआ के प्राचार्य विनीत तिवारी, भीली भाषा समन्वयक अधिकारी श्री बजरंगसिंह नलवाया, भीली एक्सपर्ट टीम से श्री कांजु डामोर, श्री जवसिंह ढाक, श्री मदन सिंगाड़ एवं बुनियादी हाई स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया l
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

