मेघनगर – जिले का प्राचीन रामायण मंडल श्री रामचरित मानस युवा मंडल के तत्वाधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण मास में प्रतिदिन घर-घर जाकर श्री रामायण पाठ किया गया इसकी पूर्णाहुति श्री तारकेश्वर महादेव मंदिर पर मंडल के संस्थापक सजंय श्रीवास अध्यक्ष गणेश प्रजापत विनायक श्रीवास और मंडल के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में की गई भजन गायक सुनील झुंझे , आनंद सोलंकी, अजय परिहार ,गुजरात के प्रसिद्ध बेनजो मास्टर जय जादव, रतलाम के प्रसिद्ध ढोलक वादक जगदीश कशारा, और अन्य कलाकारों का सम्मान किया गया इन कलाकारों ने पूरे श्रावण मास में श्री रामायण के पाठ की संगीतमय प्रस्तुति दी थी मंडल के संस्थापक संरक्षक संजय श्रीवास ने बताया कि पिछले 43 वर्षो से वह मेघनगर में प्रतिवर्ष एवं प्रतिदिन घर-घर रामायण का पाठ कर नगर को राममय कर रहे हैँ प्रभु श्री राम का गुणगान कर इसके माध्यम से हिंदू धर्म को मजबूत बनाने का संकल्प भी चल रहा है राजस्थान के विद्वान पंडित मदन जी की उपस्थिति में मंत्रोच्चार कर पूर्ण आहुति करवाई गई इसके पश्चात महाआरती कर प्रसादी का वितरण भी किया गया इस आयोजन में मंडल के सभी सदस्य भी उपस्थित हुए
मेघनगर श्रीरामचरित मानस युवा मंडल ने की श्री रामायण महापुराण की पूर्णाहुति
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
| 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
| 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
| 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
| 28 | 29 | 30 | ||||
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

