मेघनगर l प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल फुटतालाब के श्रीहनुमान जयंती महोत्सव का प्रारंभ कलश यात्रा व श्रीराम भक्त हनुमान जी की महाआरती के साथ हुआ l मंदिर के दिलीपदास जी महाराज ने बताया कि इस अवसर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया था पूरे दिन रामनवमी के चलते दूर दराज से भक्त दर्शनों के लिएँ फुटतालाब पहुँचे l शाम के कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराधेकृष्ण की रासलीलाओं से हुआ l बृज के कलाकारो ने फुटतालाब को बृज धाम बना दिया l आयोजन राधा कृष्ण की पूजा अर्चना वंदना आरती के साथ पप्पू भैया को विद्वान पंडितों की उपस्थिति में हुआ….उसके पश्चात बृज की बृजगनाओं के साथ ब्रज के सुँदर और बृज भावों से भरे भजनों पर भाव नृत्य श्रीगिरिराज धरणं बाँके बिहारी के जयकारे के साथ हुआ l कान्हा मोर बन आयो कान्हा मोर बन आयो काला काला करे गुजरी इन भजनों पर भगवान श्री कृष्ण ने मयूर नृत्य किया वही बृज गोपियों के साथ रास रचो है रास रचो है वृंदावन में रास रचो है इस भजन के साथ बृज की बृजगनाओं के साथ रास रचाया फिर पुणे मेरे नैनन में श्याम समय गो मोहे प्रेम को रोग लगायेगो गोवर्धन जो मेरी वीर नई माने मेरा मनुमा कान्हा बरसाने में आ जइयो बुलाई गई राधा प्यारी इन भजनों पर बृज के कलाकारो ने उपस्थित भक्तों को भाव विभोर कर दिया l उसके पश्चात राधा रानी की गोद भराई का प्रसंग जिसमें माँ यशोदा ने राधा रानी की गोद भरी पश्चात भूत भावन भोलेनाथ का तांडव नृत्य बम भोले बम भोले बम भोले बम इस भजन पर तांडव नृत्य दीपक नृत्य किया फिर ब्रिज ग्वालो के साथ बृज गोपियों के यहां माखन मिश्री की चोरी मटकी फोड लीला के दर्शन भी करवाये गए कार्यक्रम के विश्राम में श्री बाँके बिहारी जी की महाआरती की गयी वृंदावन ग्रुप के व्यास जी जयराम शर्मा स्वामी जी की संरक्षण में आयोजित इस कृष्ण भक्तिरस कार्यक्रम को निहारने बडी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे…..जानकारी देते हुए समाजसेवी श्रीसुरेश चंद्र पूरणमल जैन और समिति सदस्यों ने बताया कि 29 मार्च को शाम 8 बजे मोंटी नटराजन श्रीराधेकृष्ण के फूलो की होली की भव्य प्रस्तुतियाँ देगे….समिति ने श्रद्धालुओं से आयोजन में प्रतिदिन आने का अनुरोध किया हैँ….
Previous Articleदुकान में चोरी करने वाले तीन बदमाश चढ़े मेघनगर पुलिस के हत्थे
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

