मदरानी श्री हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मदरानी से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा रामदेवजी मंदिर, मदरानी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकली, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलश यात्रा रामदेवजी मंदिर से विधिवत भरी गई, वहीं सुसज्जित बग्गी में श्री हनुमान जी की मूर्ति विराजमान थी। शोभायात्रा के दौरान संत श्री रामणलाल जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए टोड़ी गांव पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ भगवान श्री हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई। इसके पश्चात आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन के तहत तीन दिनों तक हवन-यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
मदरानी भव्य कलश यात्रा के साथ निकली श्री हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा उमड़ा जनसैलाब
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | |||||
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

