आलीराजपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र अलीराजपुर द्वारा ग्राम अठावा विकासखंड सोंडवा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के निर्देशानुसार सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर सुबह 6:00 बजे प्रारंभ किया गया ।इस योग शिविर में ग्राम के 69 कृषकों ने भाग लिया। योग शिविर में ग्राम के सरपंच श्री खेमराज जी एवं सोंडवा खंड के संघ के खंड कार्यवाह श्री डेडू सिंह डावर भी उपस्थित थे। योग शिविर में कृषकों ने बड़ी तन्मयता से भाग लिया ।कृषकों को विभिन्न योगासन की जानकारी देकर योग शिविर का प्रारंभ किया गया। शिविर में कृषकों को योग करने के फायदे एवं स्वस्थ रहने हेतु जीवन में योग का महत्व समझाया गया ।इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र अलीराजपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ राकेश कुमार यादव उपस्थित थे जिन्होंने किसान भाइयों से निरोगी रहने हेतु योग को अपने दैनिक जीवन में रोजमर्रा के कार्यों की तरह आवश्यक कार्य के रूप में अपनाने पर जोर दिया साथ ही स्वस्थ रहने हेतु अच्छे खान-पान एवं योग के महत्व के बारे में बताया l
What's Hot
आलीराजपुर कृषि विज्ञान केंद्र ने मनाया योग दिवस ग्राम अठावा मे किया योग
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology