भोपाल झाबुआ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित लोक भवन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के शहीद परिवारों, मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और जनजातीय समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को आमंत्रित किया गया। इसी क्रम में झाबुआ से सोल्जर फिजिकल एकेडमी के कोच एवं संचालक उदय बिलवाल को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
उदय बिलवाल वर्ष 2015 से युवाओं को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय सुरक्षा सेवाओं में भर्ती के लिए निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनके प्रयासों से झाबुआ जिले और आदिवासी अंचल के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सुरक्षा सेवाओं में रोजगार के अवसर प्राप्त करने की दिशा में लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। बिलवाल के अनुसार, उनके प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन से अब तक आर्मी, पैरा कमांडो, बीएसएफ, एसआई, एएसआई, मध्यप्रदेश पुलिस, जेल प्रहरी और वनरक्षक सहित विभिन्न सेवाओं में करीब 493 युवा चयनित होकर पदस्थ हो चुके हैं। युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं सुरक्षा सेवाओं के लिए तैयार करने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लोक भवन भोपाल में आयोजित स्वागत समारोह में आमंत्रित किया गया। इस दौरान उदय बिलवाल ने राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने झाबुआ जिले के युवाओं, रोजगार, सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारियों और जिले के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। उदय बिलवाल का कहना है कि आदिवासी अंचल के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही दिशा, उचित प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की है। इसी उद्देश्य से वे लंबे समय से युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय अवसर पर झाबुआ के उदय बिलवाल का लोक भवन भोपाल में शामिल होना जिले के युवाओं और समाज के लिए भी गौरव का विषय रहा
झाबुआ के उदय बिलवाल को लोक भवन भोपाल में मिला सम्मान महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की उदय के कार्यो की सराहना
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
| 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
| 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
| 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
| 28 | 29 | 30 | ||||
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

