आलीराजपुर l आज जिले के आजाद नगर में आजाद स्मृति समारोह के शुभारंभ अवसर पर वीर शहीद आजाद को नमन करने पहुँचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की बडी मांगों पर मोहर लगा दी l विधायक प्रतिनिधि से प्राप्त जानकारी अनुसार वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्म स्थल आजाद नगर भाभरा में आजाद लोक एवँ रानी काजल माता मंदिर मथवाड में काजल माता लोक निर्माण की मांग की गई। जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव द्वारा तत्काल घोषणा करते हुए आजाद लोक के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत करने एवं रानी काजल माता लोक बनाने के लिए भी सर्वे करवा कर संबंधित धर्मस्व विभाग से लोक बनाने की घोषणा की । वही 11 सडकों की माँग को भी स्वीकृत किया जिसमें प्रमुख रूप से सोण्डवा ग्राम पानमुहडी रातड मार्ग से रातड एवं रातड वास्केल फलिया आलीराजपुर ग्राम पंचायत अम्बारी मेन रोड से मोरधी होते हुए ग्राम चाॅदुपर साकडी फलिया कट्ठीवाडा ग्राम चाॅदपुर बाजार फलिया से मांडाबयड़ा फलिया तक व्हाया खोडियावाड़ पटेल फलिया, गुरफली फलिया, घुघरिया मोहड़ा फलिया,तीन बेहडिया, पानी माहली तक कटठीवाडा ग्राम कालीबैल से ग्राम जामला होते हुए ग्राम मेहणी तक चन्द्रशेखर आजाद नगर चन्द्रशेखर आजाद नगर -कट्ठीवाडा मार्ग से गवली फलिया बडीपोल चन्द्रशेखर आजाद नगर बरझर मालपुर रोड से भूरापानी बड़ा खुटाजा तक चन्द्रशेखर आजाद नगर पिपली फलिया बीना से काटकुआ सीमा तक ग्राम पंचायत छोटी फाटा चन्द्रशेखर आजाद नगर छापरी से खारियामाली सीमा तक ग्राम पंचायत अमनकुॅआ चन्द्रशेखर आजाद नगर पुजारा फलिया से बिलझरी फलिया तक ग्रााम पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर मेन रोड से बारिया फलिया महेन्द्रा तक चन्द्रशेखर आजाद नगर पटेल फलिया से भूरसिंह फलिया जवानिया शामिल है l वही उदयगढ़ भगोरियाँ कार्यक्रम में पहुँचे मुख्यमंत्री डाँ यादव ने जिला अलीराजपुर अंतर्गत माँ नर्मदा जी का पानी चन्द्रशेखर आजाद परियोजना फाटा मे डही सिंचाई परियोजना से भरा जावेगा, किन्तु चन्द्रशेखर आजाद नगर, बोरी, उदयगढ़ के कई गांव इस योजना से वंचित है। इन गांवो में चन्द्रशेखर आजाद परियोजना सिंचाई परियोजना का सर्वे कर सिंचाई परियोजना स्वीकृत किये जाने से ग्रामीण किसानो को सिंचाई के लिए काफी लाभ प्राप्त होगा। इस हेतु चन्द्रशेखर आजाद नगर, बोरी, उदयगढ़ विकास खण्ड के ग्रामो में सिंचाई परियोजना का सर्वे कराकर स्वीकृत करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त सड़को की मांग में उदयगढ़ मिर्ची गली मेन रोड़़ से से उदयगढ़ से खाड़ा फलिया तक उदयगढ़ माॅडल स्कूल बावड़ीखुर्द मेन रोड़ से भुरिया, चापरिया, फलिया तालाब फलिया खोबरा फलिया तक उदयगढ़ थांदला मेन रोड़ से केदारनाथ जामली छोटी से अरण्डी फलिया तक
उदयगढ़ पोहा मेन रोड़ से जामली सीमा तक उदयगढ़ सुड़ी बड़ी सीमा से खेड़ा धपाड़ा रातमालिया तक उदयगढ़ भाण्डाखापर बोरझाड़ मेन रोड़ से अखोड़ी पटेल फलिया तक उदयगढ़ थांदला मुख्यमंत्री रोड़ से मालदेव होकर झिरी बड़ी रोड़ तक उदयगढ़ माध्यमिक विद्यालय बावडीखुर्द से कनासिया फलिया, जमरा फलिया, मेम्बर फलिया, आंगनवाडी ई-पंचायत कक्ष तक बावडीखुर्द जनपद पंचायत उदयगढ़ उदयगढ़ जामुनपानी फलिया छारवी प्रधानमंत्री रोड़ से पटेल फलिया छोटीझिरी ग्राम पंचायत टेरका जनपद पंचायत उदयगढ़ इन सभी मांगो को भी तत्काल मंजूरी देते हुए सीएम डॉ मोहन यादव साहब द्वारा घोषणा की गई। मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री विकास को समर्पित सरकार का नेतृत्व करते हैँ….
What's Hot
कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की इन बडी माँगो पर मुख्यमंत्री ने लगाई मोहर….
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

