मेघनगर। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने मंगलवार को विकासखंड मेघनगर में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई के दौरान नगर के खेल प्रेमियों का एक बड़ा समूह नगर में एक खेल मैदान की मांग को लेकर उपस्थित हुआ खिलाड़ियों ने बताया कि नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल में एकमात्र खेल मैदान था जो नए भवन बनने से अब नहीं रहा है ऐसे में खिलाड़ियों के लिए एक भी मैदान नहीं है। खिलाड़ियों ने जल्द से जल्द नगर में एक खेल मैदान बनाने की माग रखी। ग्राम मोरीपाड़ा, ग्राम पंचायत बिसौली के ग्रामीणों ने तड़वी फलिया में पेयजल एवं सिंचाई जल की गंभीर समस्या से अवगत कराते हुए सार्वजनिक कुएं के निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।।आवेदक राजा मानसिंह बसौड़, तहसील मेघनगर ने क्षेत्र में स्थित केमिकल उद्योगों से होने वाले प्रदूषण की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि उद्योगों से निकलने वाला रासायनिक युक्त अपशिष्ट जल खुले स्थानों एवं कुण्डों में छोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने औद्योगिक प्रदूषण, नल-जल योजना के अंतर्गत दूषित पेयजल आपूर्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।आवेदिका रीता, पति स्वर्गीय गलिया ने बताया कि उनके पति की खेत के समीप स्थित कुएं में पानी पीने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई थी, किन्तु राजस्व एवं श्रम विभाग से उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने पात्रतानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। गणपतसिंह नायक, निवासी रंभापुर रोड, टेम्पो चौराहा, मेघनगर ने शिकायत की कि उनके मकान के दक्षिण दिशा में स्थित वर्षा जल एवं नाली निकासी के प्राकृतिक मार्ग पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर अतिक्रमण हटाने तथा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के अंतर्गत लाभ भी वितरित किए गए। ई-विकास प्रणाली के माध्यम से कृषक गोपाल, मनिया खपेड एवं देवचंद भूरा को उर्वरक हेतु ई-टोकन प्रदान किए गए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जीविका, यशवी, समृद्धि एवं प्रियांशी को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। वहीं अनाया एवं छवि को विद्यारंभ योजना के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मेघनगर में आयोजित जनसुनवाई में कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर महेश बड़ोले, एसडीएम मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | |||||
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

