झाबुआ। अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ के विद्यार्थियों ने नेशनल योगा ओलंपियाड में उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ऑनलाइन योग परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यालय में प्रशिक्षक सपना चौहान,शिल्पी दुबे और अभिनव मावी के निर्देशन में लगभग 10 दिनों तक नियमित अभ्यास एवं विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने पूरी लगन और मेहनत के साथ योगाभ्यास किया, जिसका परिणाम ऑनलाइन परीक्षा में उनके शानदार प्रदर्शन के रूप में सामने आया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने 16 जून को आयोजित ऑनलाइन योग परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। योग ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास को बढ़ावा देना है। योग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी:
यताक्षी मिश्रा, दक्ष जोहर, प्रियांशी पालीवाल, जय नागर, मौलिक हाड़ा, आराध्या राठौर एवं देवांशी परमार रहे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

