मथुरा।फरह थाना क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मथुरा पुलिस सक्रिय नजर आई। एसओजी और थाना फरह पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात सहजादपुर पुल के पास मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए।गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल, भारत, गुड्डू और सुमित शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई एक झुमकी, एंड्रॉयड मोबाइल, ₹30 हजार नगद, चार तमंचे, कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह महिलाओं से चैन और झुमकी छीनने के साथ ही राहगीरों से मोबाइल और नकदी लूटता था। यह बदमाश मथुरा के अलावा आगरा और अलीगढ़ में भी सक्रिय रहे हैं। मुख्य आरोपी गोपाल पर 27 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर है।
एसपी ग्रामीण बोले – अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा।एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि पुलिस की यह बड़ी सफलता है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस द्वारा बरामद सामग्री –
लूटी हुई एक झुमकी
एंड्रॉयड मोबाइल
₹30,000 नकद
4 तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, 6 खोखे, 1 मिस फायर
लूट में प्रयुक्त पल्सर व एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Previous Articleप्रशासनिक तैयारियों को लेकर अंतर विभागीय समन्वय बैठक आयोजित
Next Article 📜 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 📜रविवार☀ 15-Jun-2025
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

