झाबुआ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत झाबुआ जिले से 201 तीर्थयात्रियों का दल 26/06/2026 से 29/06/2026 हरिद्वार और ऋषिकेश की पावन यात्रा पर गया। यात्रा का सफल संचालन यात्रा पर्यवेक्षक श्री राजेंद्र सिंह टांक नगर परिषद मेघनगर , अनुरक्षक श्री हिम्मत सिंह देवलिया, श्री जामले जी, श्रीमती चिरणबाला प्रजापति तथा पुलिस विभाग से श्री अशोक तिवारी जी, समस्त पुलिस स्टाफ व IRCTC के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पूरी टीम ने समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिससे सभी यात्रियों ने सुरक्षित एवं सुखद यात्रा का अनुभव किया। इस सफल आयोजन के लिए झाबुआ जिले के कलेक्टर आदरणीय डॉ. योगेश तुकाराम भारसट झाबुआ जिला के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति सभी ने आभार व्यक्त किया। साथ ही श्री जितेंद्र सिंह चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन व सुश्री अवंधती प्रधान अनुविभागीय अधिकारी मेघनगर सहायक नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन व, जिले के समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सतत मार्गदर्शन, समन्वय एवं सहयोग से यात्रा का सफल संचालन संभव हो सका। यात्रा दल एवं समस्त तीर्थयात्रियों ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल एवं सहयोगी टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा भावना की सराहना की।
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

