झाबुआ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्पाजंली अर्पित की गई । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता श्री राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति और दूरसंचार के विस्तार का श्रेय जाता है। उनके कार्यकाल में ही कम्प्युटर एवं मोबाईल का विस्तार हुआ था । जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री रूपसिंह डामोर ने श्रृद्वांजली अर्पित करते हुए कहा कि पंचायत राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा दिलाने और मजबूत करने राजीव गांधी का बहुत बडा योगदान था। इस अवसर पर एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार ने श्रृद्वाजंली अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी युवाओं की भागीदारी बढाने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी । इस अवसर पर जिला महामंत्री हेमेन्द्र बबलू कटारा ने श्रृद्वाजंली अर्पित करते हुए कहा कि देश भर में उनकी शहादत औ राष्ट निर्माण में उनके योगदान के स्मरण के रूप में याद किया जाता है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस से गोरी कटारा, पार्षद मालू डोडियार ,सुनिता अलावा, सायरा बानों ,जितेन्द्र शाह, दीपक डोडियार,विजय शाह, सुरेश समीर रानापुर, युवक कांग्रेस के गुफरान कुरैशी, किलू भूरिया, रोहित पप्पू हटिला चन्द्रशेखर पंवार सहित अनेक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित होकर श्रृद्वाजंली अर्पित की
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | |||||
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

