झाबुआ विगत 2015 से झाबुआ में शतरंज एसोसिएशन द्वारा डॉक्टर अर्चना राठौर ने विभिन्न स्थानों पर बच्चों को मानसिक और भौतिक विकास हेतु नरेंद्र चतुर्वेदी गौरव चतु र्वेदी हरीश रतनानी रियाज कुरेशी के माध्यम से शतरंज खेल का विभिन्न विद्यालय में तथा निजी संस्थानों में प्रशिक्षण दिया था इसी कड़ी में प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत जिला शतरंज संघ की और से शतरंज खेल की स्पर्धा आयोजित की जाती है इस वर्ष प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने नवाचार किया जिसके अंतर्गत उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर झाबुआ जिला शतरंज संघ की तहसील रामा इकाई द्वारा काली देवी में ग्रीष्मकालीन शिविर अंतर्गत शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया।यशपाल और उमा जाटव टीम ने मिलकर एक बहुत ही खूबसूरत ऑपन चेस कंपटीशन रखा। जिसमें तुलाराम भूरिया के अध्यक्षता जिला सूत्रण संघ के अध्यक्ष डॉ अर्चना राठौर के मुख्य अतिथि कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें प्रफुल्ल पटेल, नरेंद्र चतुर्वेदी, गौरव चतुर्वेदी, चेतन व्होरा, हरीश वतनानी एवं काली देवी के अन्य सदस्यों और बच्चों का पूर्ण सहयोग मिला। प्रफुल्ल पटेल ने कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन किया। डॉ. अर्चना राठौर ने बताया कि इस स्पर्धा में यशपाल ने गौरव नरेंद्र चतुर्वेदी और गौरव चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में निर्णायक की भूमिका अदा की शतरंज के खेल की मार्किंग किस प्रकार की जाती है किस प्रकार प्वाइंट रोड किए जाते हैं या प्रशिक्षण यशपाल ने प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। फर्स्ट प्राइज ₹2100 का गौरव चतुर्वेदी, रु.1100 का द्वितीय नरेंद्र चतुर्वेदी तथा रु. 700 तृतीय पुरस्कार काली देवी के ही दिनेश बामनिया ने हासिल कर बहुत ही सुंदर खेल का प्रदर्शन किया। उमा और यशपाल टीम को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाइयां शुभकामनाएं यह बच्चे निश्चित रूप से आगे चलकर शतरंज के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगे और झाबुआ जिले में शतरंज की अलख जगाएंगे।
शतरंज के यह खिलाड़ी लगभग 5-6 वर्षों से जिला शतरंज संघ द्वारा किए जाने वाले समस्त आयोजनों में भाग लेते आ रहे हैं और खेल में इनका अत्यधिक प्रशंसनीय प्रदर्शन रहता है। खेल विभाग द्वारा प्रतिवर्ष इन्हें पुरस्कृत किया जाता है।ये खिलाड़ी बच्चे सदैव ही प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहकर जिले का नाम रोशन करते हैं। शतरंज जैसे उच्च स्तरीय एवं बौद्धिक और मानसिक विकास करने वाले खेल के लिए ये समस्त शतरंज खिलाड़ी झाबुआ के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। जिला शतरंज संघ की ओर से सभी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई। सभी बच्चे इसी प्रकार सदैव शतरंज में प्रतिभागिता करते रहें और इसी प्रकार से छोटे-छोटे आयोजन करते रहें।धीरे-धीरे इनके छोटे-छोटे आयोजन बहुत वृहद रूप लेंगे। एक दिन हमारे ये प्यारे से, नन्हे से शतरंज खिलाड़ी नेशनल, इंटरनेशनल स्तर पर भी खेलेंगे और झाबुआ जिले का नाम रोशन करेंगे।
Related Posts
Add A Comment
Contact Us
🧑💼 Editor: The Hindi News
🏠 Address: Near New Post Office, Meghnagar, Dist. Jhabua – 457779 (M.P.)
📧 Email: thehindis01@gmail.com
📱 Mobile: 7987978331
Important Pages
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | |||||
The Hindi News Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

